फैंसी बाजार के नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल गुवाहाटी मेट्रो के उपायुक्त से मिला - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

फैंसी बाजार के नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल गुवाहाटी मेट्रो के उपायुक्त से मिला

निर्माणाधीन डिवाइडर से होने वाली असुविधाओं पर ध्यान आकर्षित किया

गुवाहाटी। फैंसी बाजार के प्रबुद्ध नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल गुवाहाटी मेट्रो के उपायुक्त से मिलकर महानगर में द्रुतगति से चल रहे सौंदर्यीकरण काम की सराहना की। साथ ही भरुलुमुख से शुक्लेश्वर मेडिकल तक सड़क के बीचो बीच बनने वाले डिवाइडर से होने वाली असुविधाओं का ध्यान भी आकर्षित किया। हाथीगोला के राजकुमार जैन ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि भरलुमुख से मेडिकल तक निर्माणाधीन लंबे डिवाइडर पर लोहे की रेलिंग से सिटी बस से उतरने वाले लोगों को काफी दूर तक पैदल चल कर सड़क पार करके फैंसी बाजार आना पड़ेगा। जिससे लोगों की समय की बर्बादी के साथ-साथ अतिरिक्त मेहनत भी करनी होगी। नवल किशोर मोर ने उपायुक्त महोदय से अनुरोध किया कि फैंसी बाजार में जाने के लिए डिवाइडर के बीच कम से कम 5 या 6 जगह पर रैलींग खोल करके राहगीरों को इस पार से उस पार जाने की सुविधा प्रदान की जाए। उपायुक्त महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को इस असुविधा पर गौर करके निर्माण विभाग से बातचीत का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में विनोद जालान, सतीश शाह भी शामिल थे। इस प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के उपायुक्त देवेश्वर मालाकार से मिलकर उन्हें भी समस्या से अवगत कराया। नगर निगम उपायुक्त ने भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर इस समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें