गुवाहाटी। नगर के फैंसी बजार स्थित रीतूराज होटल में रविवार को आयोजित मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा की साधारण सभा कें दौरान चुनाव अधिकारी गौरव शर्मा ने सभा में उपस्थित सभी को बताया की शाखा के वर्ष 2019-20 के लिए आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान राजेश अग्रवाल ने अध्यक्ष पद हेतु अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। निर्धारित अवधि के दौरान अन्य किसी भी सदस्य द्वारा उक्त पद हेतु नामांकन दायर नहीं किए जाने के कारन चुनाव अधिकारी द्वारा श्री अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए शाखा सचिव के रूप में मनोज पोद्दार एवं कोषाध्यक्ष के रूप में आदर्श अग्रवाल का चयन किया। इस अवसर पर वर्तमान शाखा अध्यक्ष राजेश गोयल एवं अन्य पदाधिकारियो ने श्री अग्रवाल को शाखा अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाए प्रेषित की एवं आशा व्यक्त की कि उनके कार्यकाल के दौरान शाखा सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। आगामी 14 अप्रैल को सपथ विधि समारोह का कार्यक्रम तय किया गया है।
उससे पहले वार्षिक साधारण सभा सत्र 2018-19 प्रारभ करते हुए शाखाध्यक्ष राजेश गोयल ने स्वागत भाषण दिया। सचिव अमित कंसल व कोषाध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने विगत पुरे वर्ष में हुए कार्यक्रमों व आय-व्यय का व्योरा सभा के समक्ष रखा। इसी बीच सेवा प्रकल्प के अंतर्गत शाखा के ऑक्सीजन सिलिंडर सेवा का शुभारम्भ तिनसुकिया के समाज सेवी रामजीवन सुरेका जिन्हें मशाल पुरुष के नाम से भी जाना जाता है के कर कमलो से किया गया। फुलाम गमछा व मोमेंटो प्रदान कर श्री सुरेका जी को सम्मानित किया गया। शाखा द्वारा रोटरी क्लब के पूर्व गवर्नर को भी फुलाम गमछा से सम्मानित किया गया। शाखा द्वारा आगामी फालगुन महोत्सव होली का कार्यक्रम 19 मार्च को होटल ऋतुराज में आयोजन किया जाएगा। सभा में उपाध्यक्ष (मु:) पंकज जालान, प्रांतीय महामंत्री राहुल अग्रवाल, पूर्व शाखाध्यक्ष एवं कई अन्य सदस्य उपस्थित थे। अंत में संयुक्त सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया व राष्ट्र गान कर अध्यक्ष ने सभा समाप्ति की घोषणा की। इस आशय की जानकारी शाखा के जनसम्पर्क अधिकारी दीपक शर्मा ने दी।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें