गुवाहाटी। माँ दधिमती महिला समिती द्वारा मासिक मंगल पाठ, भजन कीर्तन का आयोजन दाधीच परिषद् गुवाहाटी के सचिव चन्द्र शेखर इटोदिया के आवास में मंगल पाठ रचियता रमेश दाधिच द्वारा किया गया। माँ का अवतार तथा चुनड़ी, मेहँदी, गजरा का प्रसंग भजनो द्वारा दाधिच ने गा कर सुनाया जिसमे भक्तों ने झूमते नाचते हुए माँ को रिझाया। समिति की महिला सदस्य चंदा मिश्रा, विजय लक्षमी रतावा, परमेश्वरी शोसी, रतनी देवी, बिमला करेशिया, विजय लक्षमी, संतोष देवी, स्नेह लता, ऋचा, प्रियंका हेमलता, कुसुम, राधा, ज्योती, प्रियंका सारडा सहित अनेक महिलाओ ने भाग लिया व आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें