रश्मि खाटूवाला उपाध्यक्ष, संगीता मोर सचिव व मीनू अग्रवाल कोषाध्यक्ष घोषित
गुवाहाटी। नगर की महिलाओं की 30 साल पुरानी संस्था जागृति लेडीज क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष राधा अग्रवाल को निवर्तमान अध्यक्ष मधु गोयनका ने पद हस्तांतरण करके कार्यभार सौंप दिया। राधा अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि सामाजिक गतिविधियों को एक नया आयाम देकर और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए में आज अध्यक्ष पद की शपथ ले रही हूं। श्रीमती अग्रवाल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए उपाध्यक्ष पद के लिए रश्मि खाटूवाला, सचिव पद के लिए संगीता मोर, कोषाध्यक्ष के लिए मीनू अग्रवाल, सह सचिव के लिए रश्मि मित्तल के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के लिए सुमित्रा बेड़िया, रंजना जैन, रेखा जैन, निर्मला हरलालका, मधु बेडिया और मंजू जालान को पद की शपथ दिलाई। कविता बेडीया और ललिता केजरीवाल को विशिष्ट आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें