कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
गुवाहाटी। देश के अन्य हिस्सों की तरह महानगर में भी शनिवार को एलजी इलेक्ट्रोनिक्स की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चांदमारी कॉलोनी स्थित सर्किट सिटी परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोरूम के पार्टनर नरेंद्र सोनी ने बताया कि इस मौके पर असमिया फिल्मों की अभिनेत्री वैशाली सइकिया ने भी रक्तदान कर आम लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। रक्तदान शिविर का आयोजन जीएमसीएच के ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। कंपनी के प्रबंध निदेशक कि-वान-किम ने अपने संदेश में कहा कि लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से देशभर के 47 शहरों में आज एक साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कंपनी के निदेशक व सीआरओ उमेश धाल के अनुसार किसी भी इंसान को रक्तदान देने से बड़ा कोई उपहार नहीं है। रक्तदान कर के आप अनजान व्यक्ति से खून के रिश्ते बना सकते हैं। इस मौके पर शाखा प्रबंधक बिट्टू गोगोई ने कहा कि एलजी की 22वीं वर्षगांठ के मौके पर देशभर में रक्तदान शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया था। देशभर में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। व्यापार के साथ-साथ सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें