गुवाहाटी। जू रोड ग्रेनेड विस्फोट घटना में घायल हुए मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के उपाध्यक्ष अमित कंसल को असम सरकार के सहयोग से बेहतर इलाज के लिए आज एयर इंडिया के विमान से दिल्ली एम्स हॉस्पिटल स्थानांतरित कर दिया गया। जबकि उनकी बेटी रिया कंसल को आज नेमकेयर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अमित कंसल के पैर एवं आँख में ग्रेनाइट के छर्रे अभी तक फंसे हुए हैं। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज भागागढ़ के अधीक्षक रमेन तालुकदार एवं नेमकेयर हॉस्पिटल के पबंध निदेशक डॉक्टर हितेश बरूवा की देखरेख में डॉक्टर सुभन कांति चौधरी एवं तकनीशियन रातूल दास के अलावा अमित कंसल के भाई विनीत कंसल एवं पत्नी ममता कंसल भी एयर इंडिया के विमान से उनके साथ गए हैं। हवाई अड्डे पर मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय मुख्यालय उपाध्यक्ष पंकज जालान, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री पंकज भूरा, प्रांतीय संयुक्त मंत्री मोहित मालू के अलावा राजेश बजाज, राहुल चमड़िया, धेमाजी शाखा के पूर्व अध्यक्ष हिमशिखर खंडेलिया के अलावा गेटर शाखा के सदस्य रवि सुरेखा, गौतम गोयंका, राजेश गोयल, अनिल शर्मा, आदर्श अग्रवाल, अनित बिहानी, सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। मारवाड़ी युवा मंच की गुवाहाटी की सभी शाखाओं के सदस्य का सहयोग भी इस अवसर पर प्राप्त हुआ। इसके अलावा भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार शांतनु भराली का विशेष सहयोग रहा। उल्लेखनीय है कि असम सरकार, गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं नेम केयर हॉस्पिटल के सभी सदस्यों ने अमित कंसल एवं रिया कंसल के इलाज में अपना भरपूर सहयोग दिया। मायुमं के सदस्यों ने इस कार्य के लिए सभी की भूरी भूरी प्रशंसा की।
!->
ग्रेनेड विस्फोट: घायल अमित कंसल दिल्ली एम्स हॉस्पिटल में स्थानांतरित
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें