अभिनय के लिए एकाग्रता की जरूरत: अभिनेता अभिजीत लाहिरी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अभिनय के लिए एकाग्रता की जरूरत: अभिनेता अभिजीत लाहिरी

टी सीरीज स्टेज वर्क्स अकादमी के बच्चों के लिए कार्यशाला आयोजित

गुवाहाटी। अभिनय के लिए एकाग्रता की जरूरत है। सफल अभिनेता वही बन सकता है, जो अपना कार्य में पूरी एकाग्रता के साथ करता है। यह बातें बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अभिजीत लाहिरी ने कही। शनिवार को जू रोड के गुवाहाटी सेंट्रल स्थित टी सीरीज स्टेज वर्क्स अकादमी में आयोजित अभिनय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में श्री लाहिरी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अभिनय का गुर सिखाते हुए कहा कि शरीर, आवाज, हाव-भाव, सोच, भावनाएं तथा अनुभव को मिलाकर एक चरित्र बनता है। उसी के जरिए आप अभिनय के क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। श्री लाहिरी ने कहा कि गुवाहाटी में मौजूद टी सीरीज स्टेज वर्क्स अकादमी जैसा संस्थान देश भर में शायद ही होगा। अत्याधुनिक एवं सभी सुविधाओं से लैश 15000 वर्गफुट में फैले इस संस्थान में बॉलीवुड तक पहुंचने के सभी रास्ते खुले हैं। चाहे वह अभिनय हो या फिर गायिकी या  नृत्य। जिस क्षेत्र में युवा रुचि रखते हैं, उन्हें उस क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण इस संस्थान में दिया जा रहा है। इस मौके पर संस्थान की निर्देशक श्रीमती नीता शर्मा ने कहा कि आज से अभिनय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हो गया है। बॉलीवुड के अभिनेता श्री लाहिरी बच्चों को अभिनय के विभिन्न तरह के गुर सिखाने के लिए यहां मौजूद हैं। उन्होंने आशा जताई कि संस्थान में प्रशिक्षण हासिल कर रहे युवा जल्द ही अपने सपनों को साकार होते देखेंगे और मायानगरी मुंबई के बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने में कामयाब होंगे। इस मौके पर युवा उद्योेगपति व सत्यम समूह के प्रमुख सुरेश शर्मा भी मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें