रंगिया: श्री श्री राणीसती दादी के संगीतमय मंगलपाठ का भव्य शुभारंभ कल से - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: श्री श्री राणीसती दादी के संगीतमय मंगलपाठ का भव्य शुभारंभ कल से


रंगिया। शहर में श्री श्री राणीसती दादी के संगीतमय मंगलपाठ का भव्य आयोजन आगामी सोमवार 13 मई को किया जाएगा। मालूम हो कि पूर्वोत्तर के भक्तों द्वारा 'एक प्रयास महामंगल की ओर' के अंतर्गत 13 मई से 28 मई तक 13 दिवसीय कार्यक्रम मे दादी का मंगलपाठ प्रतिदिन असम के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाएगा, जिसमे दिल्ली के जाने-माने मंगल वाचक अजय तुलस्यान और बेंगलुरु की प्रियंका गुप्ता की मधुरमय वाणी से इस संगीतमय मंगल पाठ की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पाठशाला के राजकुमार जालान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दादी का यह 13 दिवसीय मंगलपाठ कार्यक्रम की यात्रा नवमी 13 मई को रंगिया के भूटान रोड स्थित राणीसती दादी मंदिर प्रांगण मे मंगलपाठ के आयोजन के साथ शुरू की जाएगी जो क्रमशः 14 मई को ढेकियाजुली, 15 मई को गोहपुर, 16 मई को नॉर्थलखीमपुर, 18 मई को नाहरकटिया, 19 मई को तिताबर, 20 मई को बोकाखात, 21 मई को होजाई, 22 मई को जागीरोड, 23 मई को ग्वालपारा, 24 मई को गौरीपुर, 25 मई को बंगाईगाँव मे मंगल पाठ के आयोजन के बाद इसका समापन आगामी नवमी 28 मई को विजयनगर मे किया जाएगा जहां आमंत्रित कलाकारों द्वारा सजीव झांकियां एवं नृत्य नाटिकाओं के साथ मंगलपाठ आयोजित किया जाएगा। वही रंगिया मे 13 मई सोमवार को आयोजित होने वाले इस मंगलपाठ कार्यक्रम के संयोजक सांवरमल बुबना और राजकुमार मोर ने बताया कि रंगियावासियों के लिए यह सौभाग्य है कि इस महामंगल पाठ का शुभारंभ रंगिया से किया जा रहा है, आगे कार्यक्रम के बारे मे जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि13 मई को रंगिया भूटान रोड स्थित श्री श्री राणीसती दादी के मंदिर प्रांगण मे सुबह 10 बजे पूजा-अर्चना, सुबह 10:30 बजे दादी की ज्योत प्रज्वलन के पश्चात सुबह 11 बज दादी का मंगलपाठ प्रारंभ किया जाएगा जो कि दादी इच्छा तक चलेगा, कार्यक्रम के दौरान बधाई उत्सव, हल्दी उत्सव, मेहंदी उत्सव, चुनड़ी उत्सव और गजरा उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा, इसके अलावा उपस्थित भक्तजनों के लिए अपराहन 2 बजे से महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। साथ ही  सायं 7 बजे दादी की महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। दादी की इस 13 दिवसीय मंगलपाठ यात्रा मे पाठशाला के राजकुमार जालान के साथ गोरेश्वर के सैंकी अग्रवाल, नलबाड़ी के राजेश चौधरी और नई दिल्ली के अजय तुलस्यान पूर्ण सहयोग कर रहे है। सभी दादी भक्तो से विनम्र अनुरोध किया गया है कि अपनी उपस्थिति व सहयोग द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें