नौकारी बिहू का उद्घाटन; निकाली गई विशाल शोभा यात्रा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नौकारी बिहू का उद्घाटन; निकाली गई विशाल शोभा यात्रा


लखीमपुर से ओम प्रकाश तिवारी

भोजपुरी युवा मंच ने पिलाई लिची का ज्यूस

लखीमपुर। आज लखीमपुर में नौकरी बिहू समारोह का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में असमिया धारावाहीक के कई कलाकार तथा स्थानीय विधायक उत्पल दत्त उपस्थित रहे। यह विशाल शोभायात्रा लखीमपुर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः नौकारी स्थित बिहू मंच के पास पहुंची। हालांकि आज बारिश का मौसम था इसके बावजूद भी इस शोभायात्रा को देखने के लिए हजारों की संख्या में सड़कों के दोनों किनारे लोगों की भीड़ जमा थी। भोजपुरी युवा मंच की लखीमपुर शाखा ने इस शोभायात्रा के लोगों को लीची खिलाकर अपने सामाजिक सेवा के प्रति कर्तव्य को दर्शाया। उल्लेखनीय है कि भोजपुरी युवा मंच की लखीमपुर शाखा यहां की जनता की सेवा के लिए एंबुलेंस सेवा भी प्रदान करती है। इस अवसर पर शोभा यात्रा के सांस्कृतिक दलों को लीची का ज्यूस पिलाते समय भोजपुरी युवा मंच के अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला, विनय झा, मनोकामना सिंह, पप्पू साहू, नंदकिशोर गुप्ता, मोनू पांडे इत्यादि कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें