लखीमपुर से ओम प्रकाश तिवारी/राजेश राठी
लखीमपुर। असम माध्यमिक शिक्षा परिषद के कक्षा दसवीं का परीक्षा फल घोषित हुआ। लखीमपुर के सेंट मेरिज उच्च विद्यालय के 3 बच्चों ने राज्य स्तर के प्रथम 10 शीर्ष स्थान प्राप्त करने वालों में स्थान प्राप्त किया। इसमें तुसीफ तमन्ना रहमान 589 अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहे तथा दीप ज्योति शर्मा और अलोय बूढ़ागुहाई दोनों 587 अंक प्राप्त कर सातवें स्थान पर रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांचवा स्थान प्राप्त करने वाले तुसीफ तमन्ना रहमान को असमिया में 98, अंग्रेजी में 98, गणित में 100, विज्ञान में 98, समाज अध्ययन में 97 तथा उच्च गणित में 98 अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि सातवें स्थान प्राप्त करने वाले दीप ज्योति शर्मा को असमिया में 98, अंग्रेजी में 97, गणित में 100, विज्ञान में100, समाज अध्ययन में 94 तथा उच्च गणित में 98 अंक प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार सातवें स्थान प्राप्त करने वाले आलोय बूढ़ागोहाई को असमिया में 96, अंग्रेजी में 100, गणित में 100, विज्ञान में 98, समाज अध्ययन में 93 तथा उच्च गणित में 100 अंक प्राप्त हुए हैं इस तरह सेंट मेरिज उच्च विद्यालय में 3 बच्चों द्वारा प्रथम 10 में स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय में माहौल उत्सुकता पूर्वक रहा। विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने उत्सव की तरह आज के दिन को मनाया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष सेंट मेरिज उच्च विद्यालय से कुल 131 विद्यार्थी माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से 122 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 9 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए अर्थात विद्यालय का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले 122 विद्यार्थियों में से 38 विद्यार्थियों को डिस्टिंक्शन तथा 35 को स्टार अंक प्राप्त हुए हैं। उल्लेखनीय है कि पांचवा स्थान प्राप्त करने वाले तुसीफ़ तमन्ना रहमान 5 से 6 घंटे तक पढ़ाई करता था। तथा आज से 6 महीने पूर्व उसकी पिता की मृत्यु हो गई थी और 2 महीने पूर्व उसकी मां के किडनी का बड़ा ऑपरेशन हुआ था। इसने किसी भी विषय का कोई भी टियेशन नहीं किया, पूरी तरह स्वाध्याय पर निर्भर था। तूसिफ तमन्ना रहमान लखीमपुर के मायदुमिया निवासी तमीज उर रहमान तथा बंदना कुवॅर का पुत्र है। इनकी मां बंदना कुंवर नौकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान की शिक्षिका है। सातवां स्थान प्राप्त करने वाला आलोए बूढ़ागुहाई नियमित प्रतिदिन 5 से 6 घंटा अध्ययन करता था। उसने गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय का ट्यूशन भी ले रखा था। आलोए बूढ़ागुहाई लखीमपुर के मिलन नगर निवासी धीरेंन कुमार बूढ़ागोहाई तथा बॉबी बूढ़िगोहाई के पुत्र है। इनके पिता ग्राम सेवक का कार्य करते हैं। आलोए बूढ़ागोहाई के जीवन का लक्ष्य सफल चिकित्सक बनना है। सातवें स्थान प्राप्त करने वाले दीप ज्योति शर्मा नौकारी निवासी दिलीप राम शर्मा तथा मंजू देवी शर्मा के पुत्र है। इनके पिता बगोलीजान उच्च विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं तथा इनकी मां राजगढ़ बगोलीजान उच्च विद्यालय की शिक्षिका है। नौकारी निवासी दीप ज्योति शर्मा भविष्य में एक सफल इंजीनियर बनना चाहते हैं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें