गुवाहाटी। छत्रीबाड़ी स्थित आसाम माहेश्वरी भवन में रविवार को नमो नरायणी पूर्वोत्तर का वार्षिकोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर झुंझुनुं की महारानी राणी सती दादीजी का भव्य दरबार सजाया गया, जिसमें फूलों द्वारा अलौकिक शृंगार किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दादीजी की पूजा-अर्चना व ज्योत प्रज्ज्वलित कर की गई। तत्पश्चात भजन-कीर्तन व नृत्य नाटिका के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर अजमेर से आए मुख्य गायक कलाकार ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम के बीच-बीच में आयोजित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति से उपस्थित भक्तगण भावविभोर हो उठे। वार्षिक उत्सव के मौके पर दादीजी को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम का समापन दादीजी की महाआरती के साथ हुआ। वार्षिक महोत्सव से पूर्व आज दोपहर 12.15 बजे से अन्नदान व जल सेवा प्रदान की गई। मालूम हो कि नमो नारायणी पूर्वोत्तर प्रत्येक महीने के एक दिन महानगर के विभिन्न इलाकों में अन्नदान व जल सेवा कर सैकड़ों लोगों को भरपेट भोजन कराते आ रही है। आयोजन को सफल बनाने समिति के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें