गुवाहाटी से गोपाल मिश्र
गुवाहाटी। लायंस क्लब आफ गुवाहाटी परवरिश ने आज रूपनगर स्थित आसाम वेद विद्यालय में अन्न एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। असम वेद विद्यालय की स्थापना 12 मई 1979 में हुई। मौजूदा समय में वेद विद्यालय में 28 छात्र निवास कर रहे हैं। निर्धन परिवार के बच्चों को वेद विद्यालय की संस्था निशुल्क रहने की सुविधा, उनके भोजन की सुविधा एवं निशुल्क शिक्षा प्राप्त कराती हैं। लायंस परवरिश के सदस्यों ने विद्यालय में जाकर बच्चों से बात की और उन्हें शिक्षा का महत्व समझाते हुए जीवन में प्रबल स्थान पाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम के संयोजक लायन विजय शर्मा रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन डा. अजय अग्रवाल, प्रतीक किल्ला, गौरव, नेहा, अमित, विकास का पूर्ण सहयोग रहा। यह कार्यक्रम लायन अजितेश जीतानी की अध्यक्षता में सम्पन हुआ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें