लखीमपुर से ओम प्रकाश तिवारी/राजेश राठी
बासुदेव कल्याण ट्रस्ट् में सजा दादी जी का भब्य दरवार
उत्तर लखीमपुर। पूर्वोत्तर प्रांत के असम की धरा पर एक प्रयास महा मंगल की ओर का 13 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। जिसका भव्य चतुर्थ मंगल वृहस्पतिवार को उत्तर लखीमपुर के बासुदेव कल्याण ट्रष्ट स्थित उत्सव भवन में आयोजित किया गया। माँ जगदम्बा भवानी श्री राणी सती दादी की असीम कृपा से आयोजित उक्त महाआयोजन की आयोजन समिति संयोजक नरेश दिनोदिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार पावन बेला के तहत उत्सव भवन की सजावट फूल मालाओ से की गयी। आज चतुर्थ मंगल के तहत उत्तर लखीमपुर के दादी भक्तो द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करवाई गई। तत्पश्चात ज्योत प्रज्वलन के बाद मंगल पाठ प्रारंभ किया गया। आमंत्रित नई दिल्ली के सुप्रसिद्ध मंगल गायक अजय तुलस्यान तथा बंगलुरू की प्रियंका गुप्ता द्वारा गाये गये संगीतमय मंगल पाठ ने काफी संख्या मे उपस्थित महिलाओ को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही पाठ समापन के साथ ही महाप्रसाद का आयोजन भी था। मंगल पाठ के दौरान बधाई उत्सव, हल्दी उत्सव, मेहंदी उत्सव, विवाह उत्सव, चुनड़ी उत्सव तथा गजरा उत्सव का आयोजन किया गया। संध्या महाआरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। करने वाली दादी माँ तथा कराने वाली दादी माँ की तर्ज पर उत्तर लखीमपुर मे आयोजित चतुर्थ मंगल मे सहयोग हेतु प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया है। आज उत्तर लखीमपुर मे संपन्न उक्त कार्यक्रम मे धेमाजी, शिलापथर व निकटवर्ती इलाको से भी काफी संख्या मे दादी भक्तो के पधारने की जानकारी मिली है। मालुम हो कि इस 13 दिवसीय महा मंगल यात्रा का सुचारू रूप से आयोजन मे मुख्य संयोजक श्री राज कुमार जालान पाठशाला के साथ नलबाड़ी के राजेश चौधरी, गोरेश्वर से सेंकी अग्रवाल तथा दिल्ली से अजय तुलस्यान सहयोग कर रहे है। मंगल पाठ की कड़ी आगामी 28 मई को विजयनगर मे संपन्न होगी। आज के मंगल में सभी जगह से दो सौ से अधिक महिलाओ के साथ भरी संख्या में दादी भक्तोने एक साथ मंगल में हिस्सा लिया। आज उत्तर लखीमपुर का नजारा दादीमय हो गया था। मालूम हो की यह पूरा कार्यक्रम गत 13 मई से लगातार एससीआई नामक यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया जा रहा है। ज्ञात रहे कि यह दादीजी की गुणगान यात्रा नाहरकटिया, तिताबर, बोकाखात, होजाई, जागीरोड़, ग्वालपाडा, गौरीपुर, बंगाईगांव होते हुए 28 मई को विजयनगर को समापन की ओर अग्रसर होगी।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें