राम मंदिर में सजा दादी का भब्य दरवार
विजय अग्रवाल
गोहपुर। पूर्वोत्तर प्रांत के असम की धरा पर एक प्रयास महा मंगल की ओर का 13 दिवसीय आयोजन किया गया है। जिसका भव्य तीसरा मंगल आज बुधवार को गोहपुर शहर मे स्थापित श्री राम मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। माँ जगदम्बा भवानी श्री राणी सती दादी की असीम कृपा से आयोजित उक्त महाआयोजन के आयोजन समिति संयोजक माखन अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार पावन बेला के तहत मंदिर प्रांगण की सजावट फूल मालाओ से की गयी। आज तृतीया मंगल के तहत गोहपुर के दादी भक्तो द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करवाई गई। तत्पश्चात ज्योत प्रज्वलन के बाद मंगल पाठ प्रारंभ किया गया। आमंत्रित नई दिल्ली के सुप्रसिद्ध मंगल गायक अजय तुलस्यान तथा बंगलुरू की प्रियंका गुप्ता द्वारा गाये गये संगीतमय मंगल पाठ ने काफी संख्या मे उपस्थित महिलाओ को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही पाठ समापन के साथ ही महाप्रसाद का आयोजन भी था। मंगल पाठ के दौरान बधाई उत्सव, हल्दी उत्सव, मेहंदी उत्सव, विवाह उत्सव, चुनड़ी उत्सव तथा गजरा उत्सव का आयोजन किया गया। संध्या महाआरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। करने वाली दादी माँ तथा कराने वाली दादी माँ की तर्ज पर गोहपुर मे आयोजित तृतीया मंगल मे सहयोग हेतु माखन अग्रवाल, श्याम सुन्दर विहाणी, अजय अग्रवाल, विनोद मोर, विजय मोर, लीलाधर अग्रवाल और सीबू चाचाण के साथ प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया है। आज गोहपुर मे संपन्न उक्त कार्यक्रम मे घाहिगाओं गमेरी बारंगबारी बेहाली बेडटी बोरगांग कोलाबारी होवाजान और बिस्वनाथ चारली आदी इलाको से भी काफी संख्या मे दादी भक्तो के पधारने की जानकारी मिली है। मालुम हो कि इस तेरह दिवसीय महा मंगल यात्रा का सुचारू रूप से आयोजन मे मुख्य संयोजक श्री राज कुमार जालान पाठशाला के साथ नलबाड़ी के राजेश चौधरी, गोरेश्वर से सेंकी अग्रवाल, तथा दिल्ली से अजय तुलस्यान सहयोग कर रहे है। मंगल पाठ की कड़ी आगामी 28 मई को विजयनगर मे संपन्न होगी। आज के मंगल में सभी जगह से डेढ़ सौ से अधिक महिलाओ के साथ भरी संख्या में दादी भक्तोने एक साथ मंगल में हिस्सा लिया।आज गोहपुर का नजारा दादी मई हो गया था।आज के कार्यक्रम के सफल आयोजन में राम मंदिर निर्माण कमेटी गोहपुर का पूर्ण सहयोग रहा। मालूम हो की यह पूरा कार्यक्रम गाठ १३ मई से लगातार एससीआई नामक यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया जा रहा है जो आगामी समापन तिथि २८ मई तक चलेगा।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें