शिलोंग: जवरी मल दाधीच के निधन से छाई शोक की लहर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिलोंग: जवरी मल दाधीच के निधन से छाई शोक की लहर


शिलोंग से सुशील दाधीच

शिलोंग। जब कोई इस तरह अचानक चला जाता है तब बहुत पीड़ा होती है। शिलोंग दाधीच समाज के कर्मठ व्यक्ति के के एल मार्बल्स शिलोंग के परसराम दाधीच के छोटे भाई जवरी मल दाधीच का सोमवार 13 मई को शिलांग में असामयिक निधन हो गया था। जिनका पार्थिक शरीर उनके पैतृक गांव सुजानगढ़, राजस्थान ले जाया गया, जिनका अंतिम संस्कार 15 मई को उनकी जन्म भूमि के मोक्ष धाम में किया गया। वह बहुत ही सरल स्वभाव के इंसान थे। इस तरह एक पल में चलें जाना सभी परिचित लोगों के लिए बहुत ही दुखदाई है। शिलोंग दाधीच समाज ने उनहे सत् सत् नमन श्रद्धाजंली अर्पित की। भगवान् उनकी आत्मा को शांति दे एवं परिवार जनो को यह अहसनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें