शिलोंग से सुशील दाधीच
शिलोंग। सर्व समाज एवं यजमानों के सहयोग से 20 मई से 28 मई तक शिलोंग के अरविंदो आश्रम में होने वाले महायज्ञ की तैयारिया लगभग पुरी हों रही है। जो शिलोंग के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस यज्ञोपवीत में शामिल होने वाला हर परिवार हर यजमान बहुत बड़ा भाग्यशाली हैं जो इतने बड़े आयोजन में शामिल होकर पुन्य कमाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। आज गुरुजी से मिलकर बहुत अलग अनुभूति हुईं। आज हमें सुशील बंका के माध्यम से इस पवित्र गंगा में स्नान करने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है जिसके लिए श्री बंका बहुत बहुत साधुवाद के पात्र हैं। आज देवी मां ने समाज एवं यजमानों की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए सुशील बंका को हमारे बीच एक प्ररेणा दायक माध्यम बनाया है, जो आज शिलोंग में इतना बड़ा और इतिहासकार यज्ञ हों रहा है। अतः आप सभी से निवेदन है की आप सभी यह जानकारी लोगों तक शेयर करें ताकी लोगों को इस यज्ञ में आहुतियां देने का शुभ अवसर मिलें। साथ ही इस यज्ञ की तैयारिया करनें वाली पुरी टीम भी धन्यवाद के पात्र हैं जो हर एक तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए रात दिन प्रयासरत हैं।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें