बरपेटा (असम)। बरपेटा जिले के कलगछिया थानांतर्गत बालीकुरी बाजार में गुरुवार रात को लगी आग के कारण गोदाम में रखा लगभग 300 मन पटसन खाक हो गया। हादसे में राजनीतिक पार्टी एआईयूडीएफ के कार्यालय समेत कुल छह दुकानें पूरी तरह से जल गईं। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात लगी आग धीरे-धीरे काफी भयावह रूप ले लिया था। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा गया 300 मन पटसन, एआईयूडीएफ का कार्यालय तथा आसपास की दुकानें जल गईं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग कैसे लगी।
घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान जमिर खान, अकबर अली, अब्दुल खालेक, कुद्दुस अली, हसमत अली, फैयाज अली की दुकान पूरी तरह जल गई। इस अग्निकांड में लगभग 50 से 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें