गुवाहाटी। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने गुरुवार की रात राजधानी के होटल विवांता ताज में असम पुलिस के शिशु मित्र योजना का उद्घाटन किया। समारोह समापन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर(एनआरसी) का काम उच्चतम न्यायालय की निगरानी में चल रहा है। उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित की गई समय सीमा 31 अगस्त को एनआरसी का फाइनल ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनआरसी के दो मसौदा सूची के प्रकाशन के दौरान राज्य के नागरिकों का जिस तरह सहयोग मिला मैं उम्मीद करता हूं कि फाइनल ड्राफ्ट के प्रकाशन के समय भी जनता राज्य में शांति बनाए रखेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों का नाम एनआरसी में नहीं आएगा, उन लोगों को डरने की कोई बात नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि भारतीय नागरिक का जिनका नाम एनआरसी के फाइनल ड्राफ्ट में नहीं आएगा, उन लोगों को डरने की बात नहीं है। अपनी नागरिकता सिद्ध करने के लिए उन्हें पूरा मौका दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने असम पुलिस शिशु मित्र योजना के संबंध में कहा कि शिशु सुरक्षा को लेकर यह काफी लाभदायक कदम होगा क्योंकि पुलिस के पोशाक से बच्चे डरते हैं। इसी वजह से विशेष रूप की एक जैकेट लॉन्च की गई है, जिसे पहनकर पुलिस बच्चों से संबंधित किसी भी मामले का समाधान करेंगे। जिससे बच्चे न डरेंगे और समस्या का समाधान करने में पुलिस को काफी आसानी होगी। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें