गुवाहाटी। राजधानी के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक के पास गुरुवार की सुबह लगभग 09:00 बजे प्लास्टिक के थैले में संदिग्ध बम होने की आशंका पर हड़कम्प मच गया। सूचना पर रेलवे और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध थैले की जांच की तो उसमें एक बड़ा पटाखा मिला। बताया गया है कि किसी शरारती तत्वों ने लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस तरह की हरकत की है। हालांकि, सूचना मिलते ही मौके पर जांच एजेंसियां तुरंत पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सरगर्मी से शरारत करने वालों की तलाश कर रही है। (हि.स.)
!->
गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास थैले में बम होने की सूचना पर हड़कम्प, जांच में मिला पटाखा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें