लखीमपुर से ओम प्रकाश तिवारी एवं राजेश राठी
घटना लखीमपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश परिसर की है
लखीमपुर। आज लखीमपुर जिले के पानी गांव थाना द्वारा गिरफ्तार डकैत को लखीमपुर अदालत में हाजिर करने के लिए पुलिस द्वारा लाया गया अदालत के समक्ष हाजिर होने के पहले ही डकैत हाथों में लगी हुई हथकड़ी के साथ ही डकैत फरार हो गया। उक्त फरार डकैत का नाम सिद्धार्थ दास उर्फ सीधा उर्फ़ काकू है ।जिसके ऊपर डकैती तथा चोरी के कई मुकदमे दर्ज है। कल उसे पानी गांव थाना के थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता के अधीन केस संख्या 61/ us/467/ 380आई पी सी दर्ज है। समाचार लिखे जाने तक लखीमपुर पुलिस उक्त अभियुक्त की तलाश कर रही है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें