गुवाहाटी। महेश्वरी सभा की इकाई महेश योग समिति ने आज छत्रीबाडी स्थित आश्रम महेश्वरी भवन में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने कृष्ण राधा नृत्य गीत प्रस्तुत कर के वातावरण को कृष्ण मय बना दिया। महेश योग समिति के संयोजक कन्हैयालाल कंकाणी ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी । कार्यक्रम संयोजिका मंजू बाहेती और चंचल राठी ने कार्यक्रम का संचालन किया ।कार्यक्रम के बीच-बीच में धार्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी चलता रहा। राधा व कृष्ण के वेश में आए सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। महेश योग समिति के सह आचार्य शंकर ने बिल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें