एलिट क्लब में संगीत के साथ लजीज व्यंजन उपलब्ध
गुवाहाटी। देश के अन्य बड़े महानगरों तरह तेजी से विकसित हो रहे गुवाहाटी शहर में पूर्वोत्तर के प्रथम इस बार का उद्घाटन रविवार को हुआ। जीएस रोड के गुलशन ग्रैंड के प्रथम तल्ले पर एलिट क्लब व आइस बार का उद्घाटन प्राग चैनल के प्रबंध निदेशक संजीव नारायण ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अजय पोद्दार, श्रीमती कंचन पोद्दार, रंजना भजनका, हृदय पोद्दार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री नारायण ने कहा कि शहर के बीचोबीच अपनी तरह का यह रेस्त्रां सह बार है। उन्होंने कहा की यह एक नया कॉन्सेप्ट हैं, जहां कोई भी अपने दोस्तों व परीवार के साथ एक शानदार यादगार दोपहर या शाम का आनंद ले सकते हैं। प्रमोटरों ने बताया कि रेस्तरां सह लाउंज बार में नियमित डीजे व संगीत की व्यवस्था की गई है। 3500 वर्ग फुट में फैले क्लब के एक हिस्से में गुवाहाटी में अपनी तरह का पहला आइस बार जोड़ा गया है, जहां -10 डिग्री सेल्सियस का तापमान में ग्राहक ड्रिंक्स का मजा ले सकते हैं और कुछ अलग महसूस कर सकते हैं। वहीं करीब 100 लोगों की बैठने की क्षमता हैं, जहां जन्मदिन, वर्षगांठ, किट्टी पार्टी सहित अन्य उत्सव के लिए एक मिनी हॉल भी है। हमारे यहां उच्च गुणवत्ता वाले शेफ द्वारा तैयार किए गए भारतीय, तंदूर, इतालवी, चाइनीज लजीज व्यंजन ग्रहोके के मुंह में पानी लाने में काफी है। एलीट क्लब व आइस बार में स्टार्टर के तौर पर स्नैक्स और कबाब भी परोसे जाएंगे। ग्राहकों की पसंद के अनुसार बेहतरीन गुणवत्ता वाली प्रीमियम आयातित शराब, कॉकटेल, मॉक टेल, शेक भी उपलब्ध हैं। बार में केवल अभिजात वर्ग के ग्राहकों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। पर्याप्त पार्किंग सहित महिलाओं के लिए भुगतान के आधार पर छोड़ने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। पर्यावरण की रक्षा के लिए बार के अंदर प्लास्टिक मुक्त माहौल को प्रोत्साहित कर रहे हैं। वहीं क्लब में पर्याप्त सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं। प्रमोटरों ने आशा जताई की अपनी गुणवांता एवम् सेवा के माध्यम से हम ग्राहकों की कसौटी पर खरे उतरेंगे और जल्द ही यह स्थान लोगों की पसंदीदा जगह बन जाएगी, जहां अच्छे माहौल में लजीज भोजन व बेहतरीन संगीत का आनंद उठाया जा सकता हैं।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें