गुवाहाटी। राजधानी के बाहरी इलाके सोनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोमरिया पथार मध्य और उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार की तड़के चोरी की वारदात हुई। घटना की जानकारी उस समय मिली जब विद्यालय का सफाइकर्मी सुबह स्कूल पहुंचा। पुलिस के अनुसार रविवार तड़के विद्यालय के दरवाजे का ताला तोड़कर बदमाश कंप्यूटर क्लास से पांच मॉनिटर, दो सीपीयू, एक स्कैनर, चार यूपीएस, एक प्रिंटर और एक जेनरेटर समेत अन्य सामग्री चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंची सोनापुर पुलिस ने मौका-मुआयना के बाद इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने रोष व्याप्त है। (हि.स.)










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें