शेष लोगों को जिलाधिकारी से योजना का लाभ लेने का आह्वान
गुवाहाटी। असम सरकार ने अपनी पूंजी से पंजायत और ग्रामोन्नयन विभाग के अधीन आम लोगों के लिए आरंभ की गई शहीद कुशल कोंवर सार्वजनिक वृद्धा पेंशन योजना के अधिन अब तक 12,05,821 हिताधिकिरी लाभान्वित हुए हैं। इस योजना के तहत चालू सप्ताह में 6220.83 लाख रुपये पेंशन मद में जारी किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने अपनी पंजी से सार्वजनिक योजना के जरिए अन्य कोई सरकारी योजना का लाभ नहीं पाने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रति माह 250 रुपये पेंशन के रूप में प्रदान किया गया है। नगर व गांव समेत पूरे राज्य में गरीबी सीमा रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले लोगों को इस योजना के जरिए पेंशन दिए जाने का प्रावधान है।
राज्य के पंचायत वं ग्रामोन्यन विभाग के मंत्री नव कुमार दलै ने शनिवार को कहा कि इस योजना का लाभ लेने से वंचित नागरिक अपने जिलाधिकारी से संपर्क कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल विशेष प्रयास से और विभागीय मंत्री की तत्परता से 1,98,850 लोगों को शामिल कर गत 02 अक्टूबर, 2018 को इस योजना का शुभारंभ किया गया था। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें