असम में 249 नए कोरोना मरीज, 136 हुए स्वस्थ, कुल संक्रमित 5255 - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम में 249 नए कोरोना मरीज, 136 हुए स्वस्थ, कुल संक्रमित 5255


गुवाहाटी। असम में कोरोना संक्रमण की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि, पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन 150 से 300 तक मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इस कड़ी में शनिवार को 136 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं।

 

राज्य के वित्त, स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने शनिवार की शाम ट्वीट कर बताया है कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत कुल 136 मरीजों स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 


राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5255 हो गई है। जिसमें से 3202 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 2041 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जबकि, 09 मरीजों की अब तक मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य के बाहर लौट गए हैं। (हि.स.)



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें