अरुणा अग्रवाल
योग से बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी
रंगिया। योग हमारी भारतीय संस्कृति का एक बहुमूल्य उपहार है। यह एक ऐसी प्राचीन परम्परा है जो हमें जीने की कला सिखाता है। योग से हमारे शरीर, मन एवं आत्मा में संतुलन स्थापित होता है। इससे हमारे भीतर की नकारात्मक शक्तियों के स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आज की आधुनिक और व्यस्त जीवनशैली में यदि मनुष्य को मानसिक तनाव मुक्त जीवन के साथ ही शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना है तो योग को अपनाना अति आवश्यक है।योगाभ्यास अस्थमा, मधुमेह, रक्तचाप, गठिया, पाचन विकार सहित अन्य बीमारियों में चिकित्सा का एक सफल विकल्प है, ख़ासतौर पर वहाँ जहाँ आधुनिक विज्ञान भी उपचार देने में असफल है। वर्तमान, कोरोना संक्रमण काल में योग एक रामबाण औषधि की तरह है। कोरोना वायरस यानी कोविड-19 से लड़ने के लिये हमारा शरीर फिट रहने के साथ साथ हमारी शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होना जरूरी है। स्वस्थ शरीर में किसी भी तरह के संक्रमण का सवाल ही नहीं उठता। योगासन एक ऐसी पद्धति है जिससे शरीर को पूर्णतया स्वस्थ रखा जा सकता है। नियमित योगासन से हमारे शरीर का श्वसन तंत्र मजबूत रहता है, शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाओं मे वृद्धि होती है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ती है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से कोई भी वायरस या कीटाणु हमें संक्रमित नहीं कर पाता है। हमारे शरीर की रोगों से लड़ने वाली यह प्रणाली उसे स्वमेय खत्म कर देती है। इस तरह योग से हम कोरोना से लड़ाई जीत सकते हैं। हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय के एक शोध के अनुसार भी योगमय जीवन से कोरोना महासंकट से मुक्ति पायी जा सकती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर हम दिन भर में 15 मिनट भी योगासन के लिये निकाले तो हमें इसके अनगिनत फायदे मिलेंगें। योग हमारे जीवन की कठिन से कठिन परिस्थियों में तनाव और चिंता को कम कर हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है व हमारे अंदर आत्मविश्वास की भावना पैदा करता है। युवा हो या फिर बुजुर्ग सभी के जीवन में योग सामान रुप से लाभकारी है। अतः हमें योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना अति आवश्यक है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्वभर में 21 जून को मनाया जाता है, जोकि पूरे कैलेंडर वर्ष का सबसे लम्बा दिन है। प्रकृति, सूर्य और उसका तेज इस दिन सबसे अधिक प्रभावी रहता है।
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की इस पावन बेला पर हमसभी अपने-अपने घर पर रहकर योग करें साथ हि योगाभ्यास को अपने दैनिक दिनचर्या मे शामिल करने का संकल्प लें।
सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें