अब साल 2038 में दिखेगा अगला पूर्ण सूर्यग्रहण
नई दिल्ली। रविवार को आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना सूर्यग्रहण का साक्षी बना पूरा देश। हालांकि में सूर्यग्रहण की शुरुआत में आसमान में बादल छाए हुए थे लेकिन बाद में दिल्ली में सूर्यग्रहण के लोग दर्शन कर पाए। हालांकि दिल्ली में सूर्यग्रहण आंशिक था लेकिन देश के कुछ शहरों में वलयाकार सूर्यग्रहण देखने को मिला। दिल्ली के नेहरू तारामंडल ने देश-विदेश में दिखने वाले सर्यग्रहण की लाइव वेबकॉस्टिंग की।
नेहरू तारामंडल की निदेशक डॉ. एन रत्नाश्री ने बताया कि इस अद्भुत खगोलीय घटना की शुरुआत में बादल देखे गए जिसके कारण कई बार सूर्यग्रहण देखने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। दिल्ली के कई इलाकों के पार्कों से लोगों ने उत्साह के साथ सूर्यग्रहण देखा। तमाम लोगों ने कई फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कीं जिससे उनका उत्साह नजर आ रहा था। दिल्ली में 95 प्रतिशत तक ही सूर्यग्रहण दिखा। तारामंडल ने कई स्थानों पर लगे वलयाकार सूर्यग्रहण की तस्वीरें वेबकॉस्ट के माध्यम से लोगों तक पहुंचाईं।
फोटो: सचिन खांडके
देश के इन शहरों में दिखा वलयाकार सूर्यग्रहण
सिरसा, जाखल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, देहरादून, तपोवन, जोशीमठ, अनूपगढ़, सूरतगढ़ में रहने वाले लोग वलयाकार ग्रहण देखने को मिला। बाकी स्थानों पर आंशिक ग्रहण देखा जा सका। वलयाकार ग्रहण में सूर्य एक आग के रिंग की तरह दिखा, तब उन स्थानों पर कुछ देर के लिए अंधकार छा गया। 9.15 मिनट से शुरू होकर 3.04 मिनट तक रहे सूर्यग्रहण की शुरुआत गुजरात के द्वारका से हुई और असम के डिब्रूगढ़ में समापन हुआ।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें