रंगिया: साधना द्वारा डिजिटल माध्यम से मनाया गया योग दिवस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: साधना द्वारा डिजिटल माध्यम से मनाया गया योग दिवस


अरुणा अग्रवाल

रंगिया। कोरोना वायरस महामारी की वजह से समूचे विश्व के साथ रंगिया मे भी आज छठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घरों में रहकर ही मनाया गया। इस मौके पर रंगिया की स्थानीय स्वयंसेवी संस्था साधना ने कोरोना वायरस से बचाव को देखते हुए तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर  योग दिवस सरकारी नियमों का पालन करते हुऐ डिजिटल माध्यम द्वारा आयोजित किया इसके लिए संस्था के सचिव योगाचार्य ज्योतिष कलिता के नेतृत्व में साधना योग महाविद्यालय के  कुछ शिक्षको द्वारा रंगिया के ऐतिहासिक शहीद भवन प्रांगण मे सादा कार्यक्रम के तहत प्रातः 6.30 से प्रातः 7.30 बजे तक योगाभ्यास किया गया, जिसका सीधा प्रसारण फेसबुक लाईव के जरिये लोगों तक पहुँचाया गया। यह पहली बार है कि इसवर्ष साधना द्वारा योग दिवस सादे रूप में मनाया गया। वही प्रतिवर्ष की भांति इसबार भी योग दिवस के अवसर पर साधना द्वारा प्रकाशित 'योग प्रभाती' ( छठवाँ संस्करण ) नामक स्मारिका का विमोचन किया गया। जोकि रंगिया के  बसुंधरा नेत्रालय प्रांगण मे स्वस्ति अस्पताल के प्रशुति विभाग के विशेषज्ञ डा० हितेंद्र कलिता एम. डी. द्वारा किया गया। मालूम हो कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इसवर्ष योग दिवस की थीम 'घर पर योग और परिवार के साथ योग' पर थी जिसकों मानते हुए लोगों ने अपने स्वजनों के साथ घर पर ही योगाभ्यास किया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें