नगांव: निजी अस्पताल में इलाजरत मरीज कोरोना संक्रमित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव: निजी अस्पताल में इलाजरत मरीज कोरोना संक्रमित


नगांव। नगांव जिला शहर के एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। नगांव के जीडी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर में इलाजरत कंकण मुदै को कोरोना संक्रमित पाया गया है।


नगांव के सकलघाट निवासी कंकण मुदै का इलाज डॉ प्रणब सैकिया कर रहे थे। अस्पताल के आईसीयू में इलाजरत मरीज को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। कंकण की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं पायी गयी है। जिसको लेकर स्थिति और जटिल हो गई है।

 

कोरोना संक्रमित पाए गए मरीज को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया। मुदै के संपर्क में आए डॉक्टर और नर्सों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। (हि.स.)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें