रंगिया: तुलसीबारी के श्रीश्री गोरखिया ​​गोपाल मारली थान का 37 वां वार्षिक महोत्सव और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दिवस का भव्य आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: तुलसीबारी के श्रीश्री गोरखिया ​​गोपाल मारली थान का 37 वां वार्षिक महोत्सव और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दिवस का भव्य आयोजन

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। कामरूप जिले के रंगिया महकमा के अंतर्गत तुलसीबारी के श्री श्री गोरखिया गोपाल मारली थान महोत्सव और मंदिर की स्थापना दिवस का आयोजन मंगलवार, 26 जनवरी को दो दिवशीय कार्यक्रम के साथ सम्पन्न किया गया। इसवर्ष इस महोत्सव का 37 वां आयोजन था।  रंगिया क्षेत्र के साथ-साथ असम के विभिन्न हिस्सों से हजारों भक्तों ने उपस्थित होकर उत्सव में भाग लिया।  साथ हजारों भक्तों ने एक साथ बैठकर भगवान गोरखिया प्रभु का खिचड़ी रूपी प्रसाद ग्रहण किया। रंगिया के विधायक तथा असम सरकार के सिंचाई व शिक्षा विभाग के राज्यिक मंत्री भवेश कलिता भी महोत्सव में आये और भगवान गोरखिया की पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए भक्तों के बीच अपना भाषण दिया। उन्होंने श्री श्री गोरखिया गोपाल मारली थान के उन्नयन के लिए सरकार द्वारा लिए गए और लिए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने थान तक आने वाले भक्तों के सुविधार्थ वहाँ तक जाने वाली सभी सड़कों को विकसित किये जाने की भी बात कही। मालुम हो कि इस महोत्सव के अंतर्गत हरवर्ष राज्य के विभिन्न प्रांतों से यहाँ लाखों भक्तों का  समागम होता है, जो अपनी मनोकामनाओ के साथ भगवान गोरोखिया गोपाल के समक्ष धुप-दीप तथा पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद ग्रहण करते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें