ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
लखीमपुर। एक ओर पुरे देश में 72वे गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देशवासी राष्ट्रीय पर्व मना रहे थे वही दूसरी ओर लखीमपुर जिले के असम-अरुणाचल सीमावर्ती नारायणपुर के बिहपुरिया थाना के अंतर्गत धोलपुर पुलिस चौकी के धोलपुर पेटुवा गुहाई थान पर कल 26 जनवरी अर्थात गणतंत्र दिवस के पवित्र दिन की प्रात:काल के समय प्रतिबंधित संगठन उल्फा(स्वाधीन) ने अपना झंडा फहराया। प्रतिबंधित संगठन अल्फा स्वाधीन ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अपना झंडा फेरा कर सत्ताधारी भाजपा सरकार को यह दर्शाने का प्रयत्न किया है कि उनके तथा उनकी सरकार के अथक प्रयास के पश्चात आज भी अल्फा सक्रिय रूप से अपना संगठन चला रही है। सुबह सुबह जब उक्त झंडे पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो इलाके के लोगों में प्रतिबंधित संगठन अल्फा का झंडा लहराते देखकर हडकंप मच गया। बिना देरी किए स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नजदीकी पुलिस चौकी मे दी। सूचना मिलते ही पुलिस नारायणपुर के धोलपुर पेटुवा गुहाई थान परिसर में पहुंचकर वहां पर लहरा रहे प्रतिबंधित संगठन उल्फा (स्वाधीन) के झंडे को उतारकर अपने कब्जे में लिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें