अरुणा अग्रवाल
रंगिया। रंगिया में आगामी 28 जनवरी से 31 जनवरी तक चार दिवशीय आकर्षक कार्यक्रमों के साथ राज्यिक स्तर पर योग सम्मेलन का आयोजन किया गया है। साधना योग महाविद्यालय और रंगिया के स्वस्ति अस्पताल के सौजन्य से आयोजित होने वाले इस योग सम्मेलन मे राज्य के विभिन्न स्थानों से योग गुरुओं सहित सर्वसाधारण लोग इसमें शामिल होंगे। गत सोमवार को रंगिया के ऐतिहासिक शहीद भवन प्रांगण सायं 5 बजे आयोजित एक संवाद मेल को सम्बोधन करते हुए रंगिया स्वस्ति अस्पताल के संचालक तथा वरिष्ठ चिकित्सक व आयोजन समिति के अध्यक्ष हितेंद्र कलिता ने सम्मेलन के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। संवाद मेल के माध्यम से उन्होंने बताया कि शरीर के आंतरिक विकास के लिए एक उत्कृष्ट साधन है योग, यह सभी धर्म, जाती के लोग कर सकते है। योग साधना के प्रचार के उद्देश्य से साधना योग महाविद्यालय और स्वस्ति अस्पताल के सौजन्य से यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संवाद मेल में उपस्थित आयोजन समिति के सचिव योग चिकित्सक योगाचार्य ज्योतिष ने इस सम्मेलन के 4 दिवशीय कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ हि इसमौके पर प्रकाशित की जाने वाली स्मारक पत्रिका योग सुगन्धि के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही मौके पर उपस्थित कृषक स्मृति रक्षा समिति के सचिव तथा आयोजन समिति के उपदेष्टा पविन कलिता ने बताया कि इस 4 दिवशीय योग सम्मेलन के कार्यक्रमों में शिशु से लेकर ज्येष्ट व्यक्ति तक शामिल हो सकता है। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष डा० प्रेम किशन सिंह और डा० ख़बरुद्दीन अहमेद ने बताया कि सम्मेलन के पूर्व ऑनलाइन के माध्यम से योगसन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था इसके अलावा तीन दिवशीय योग कर्मशाला भी आयोजन किया जा चुका है जिसमे बहुत से लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया है। आयोजन समिति द्वारा आगामी 28 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सभी के उपस्थिति की कामना की गयी है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें