नगांव में अखंड हनुमान चालीसा के पाठ का हुआ आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव में अखंड हनुमान चालीसा के पाठ का हुआ आयोजन



पूजा माहेश्वरी


नगांव। शहर के मारवाड़ी पटी स्थित स्व प्रहलाद राय जाजोदिया के निवास स्थान पर  श्री अखंड हनुमान चालीसा पाठ समिति के तत्वावधान में को 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक 24 घण्टे तक संगीतमय श्री  हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न हुआ। इस आयोजन के मुख्य गायक दीपक जाजोदिया ने लगातार श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। आकर्षक दरबार बैठाया गया और अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। खत्म होते वर्ष की विदाई तथा नव वर्ष के स्वागत हेतु उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री अखंड हनुमान चालीसा का पाठ पिछले पंद्रह सालों से नव वर्ष के आगमन पर किया जाता है। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने भी श्री हनुमान चालीसा पाठ में सहयोग किया और बीच बीच में भजनों की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में निर्मला आलमपुरिया, जयगोपाल जाजोदिया व अजित माहेश्वरी ने भजन प्रस्तुत कर समां बांध दी। श्री हनुमान चालीसा पाठ के मुख्य गायक दीपक जाजोदिया ने भी पाठ के बीच बीच में समधुर भजन प्रस्तुत कर भक्तों को झुमाये रखा। 24 घण्टे का अखण्ड पाठ 31 दिसंबर को प्रातः 11 बजे आरंभ हो कर 1 जनवरी को प्रातः 11 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम की समाप्ति पर सवामणी का भोग वितरित किया गया। कोरोना के दिशा-निर्देशों को देखते हुए भक्तों की भीड़ एकत्रित होने नहीं दी गई। दर्शनार्थी आते गए और और दर्शन कर प्रस्थान करते गये। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विनय अग्रवाल, अनुप पोद्दार, विनीत मोर, ओमप्रकाश पोद्दार, ओमप्रकाश जाजोदिया, शंकर लाल वर्मा, दामोदर खंडेलवाल, व मुकेश पोद्दार का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में विजय कुमार मंगलुनिया, जुगल किशोर जाजोदिया व ललित कोठारी ने भी श्रद्धा की हाजरी लगाई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें