धुबड़ी में भाजपा की चुनावी इस्तेहार कमेटी के साथ विशीष्ट नागरिकों, पत्रकारों की महत्वपूर्ण बैठक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी में भाजपा की चुनावी इस्तेहार कमेटी के साथ विशीष्ट नागरिकों, पत्रकारों की महत्वपूर्ण बैठक



रविन्द्र तोदी

जनता की राय पर जनता के द्वार धुबड़ी भाजपा

धुबड़ी। आगामी विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए जनता की राय लेकर भाजपा द्वारा "चुनावी इस्तेहार" बनाया जा रहा है। जिसे स्वस्थ लोकतंत्र का बेहतरीन पहल के तौर पर भी देखा जा रहा है। इसी क्रम में धुबड़ी भाजपा के तत्वावधान में स्थानिय एक होटल के कांफ्रेंस हाल में चुनावी इस्तेहार के संबंध में एक सभा का आयोजन किया गया। जहां धुबड़ी के प्रतिष्ठित समाजकर्मी, शिक्षाविद, वैचारिक विशीष्ट पत्रकारों के साथ विचार-विमर्श किया गया। तथा धुबड़ी जिले के सामग्रिक विकास में किन किन मुद्दों, समस्याओं, योजनाओं को प्रधानता दी जाए इस संबंध में राय ली गई।इस अवसर पर असम राज्यिक निर्वाचनी इस्तेहार प्रस्तुतीकरण कमेटी के आमंत्रित सदस्य नोनी गोपाल महंत, भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ देवमय सान्याल, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य विमल ओसवाल, विधायक अश्विनी राय सरकार भी उपस्थित थे।मोके पर शिक्षाविद मोनिन्द्र नाथ राय ने जिले में बीएड कालेज स्थापन को महत्व देने की बात कही। तथा शिक्षा के स्तर में सुधार की गुंजाइश को प्राथमिकता बताया। नेकार्डो के संचालक बिनय भट्टाचार्य ने धुबड़ी में विश्व विद्यालय की जरूरत को इसतेहार में रखने की गुजारीश की। साथ ही सीमाई समस्याओं पर लिखी अपनी पुस्तक भी नोनी गोपाल महंत को भेंट की। पत्रकार रविन्द्र तोदी ने ऐतिहासिक रामरायकुटी सत्र के विकास व धुबड़ी जिले के भारत बांग्लादेश सीमाई हिस्से में "बीटींग रिट्रीट" के व्यवस्थापना की योजना को लागू करने की सरकार से गुजारिश की। इसके अलावा भी अन्य वक्ताओं ने अपने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।मोके पर सभी अतिथियों की राय सुनने के पश्चात डॉ देवमय सान्याल ने सदन को बताया कि स्थिती कुछ भी हो भाजपा धुबड़ी के सर्वांगीण विकास को लेकर कटिबद्ध है। वहीं उन्होंने बहुप्रतीक्षित विमको दियासलाई कारखाने को खोलने की मांग के संबंध में भी अब तक इस दिशा में उठाए गए कदमों का संतोषजनक जवाब दिया।अंत में आमंत्रित अतिथि व राज्य के जाने-माने शिक्षाविद् नोनी गोपाल महंत ने कहा कि अक्सर राजनीतिक दल ऐसी कमरों में उपर बैठकर घोषणापत्र बनाते हैं। जिसके कारण आम लोगों के मौलिक विकास के मुद्दे पिछे छूट जाते हैं। परंतु भाजपा की यह पहल काफी प्रशंसनीय है। धुबड़ी में इतनी संभावनाएं मौजूद हैं परंतु अब तक की सरकारों की अवहेलना के कारण या नजरअंदाज रवैए के कारण साकार नहीं हो पाई। परंतु वर्तमान भाजपा सरकार इस दिशा में बिना किसी भेदभाव के गंभीर लग रही है। तथा सभी के सुझावों को सम्मिलित कर चुनावी इसतेहार बनाया जाएगा।ताकि वास्तव में जनता द्वारा चुनी जनता की सरकार प्रतित हो।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें