रंगिया: भव्य आयोजन के साथ राज्यिक योग सम्मेलन का समापन 31 को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: भव्य आयोजन के साथ राज्यिक योग सम्मेलन का समापन 31 को


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। रंगिया के साधना योग महाविद्यालय द्वारा तथा स्वस्ति अस्पताल, रंगिया के सौजन्य से स्थानीय ऐतिहासिक कृषक शहीद भवन प्रांगण मे चार दिवसीय कार्यक्रमो के साथ आयोजित किये जा रहे राज्यिक योग सम्मेलन का समापन 31 दिसम्बर को भव्य आयोजन के साथ किया जायेगा। इसदिन कार्यक्रम का शुभारंभ योग विषय को लेकर विचारों का आदान प्रदान के साथ सुबह 10 बजे किया जायेगा। जिसका शुभारंभ कामरूप जिला के उपायुक्त कैलाश कार्तिकेन करेंगें। इसका संचालन असम डॉन बोस्को साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ मनोरंजन कलिता द्वारा किया जायेगा। जिसका पहला सत्र सुबह 10.30 बजे प्रारंभ से प्रारंभ होगा इसमे रोगो के उपचार में योग की भूमिका के विषय पर केंद्रीय कारागार, गुवाहाटी के योग प्रक्षिशक योगगुरू हरि प्रसाद तालुकदार के नेतृत्व मे चर्चा की जायेगी, साथ हि योग द्वारा सुस्त शरीर और मानसिक तनाव के नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक मत पर गुवाहाटी विश्वविद्यालय, प्रदार्थ विज्ञान विभाग के अध्यापक डा० ईशांकु सैकिया के नेतृत्व में चर्चा की जायेगी। वही दूसरा सत्र सुबह 11.15 बजे प्रारंभ होगा जिसके अंतर्गत आनन्दपुरम योग प्रतिष्ठान, नलबारी के प्रतिष्ठापक वरुणानंद ब्रह्मचारी के नेतृत्व में छात्र- छात्राओं के सर्वांगीण विकाश में योग की जरूरत के अलावा गिरिजानंद चौधुरी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी के अध्यक्ष डॉ फुलेश्वर नाथ के नेतृत्व में योग सूत्र के आधार पर योग की बात विषय पर चर्चा की जायेगी। तृतीय सत्र दोपहर 12 बजे प्रारंभ किया जायेगा जिसमे ब्रह्मकुमारी जोनाली गुवाहाटी के नेतृत्व में वर्तमान समय मे योग की भूमिका पर चर्चा की जायेगी। कार्यक्रम के दौरान दोपहर 12.30 बजे आमंत्रित अतिथि- 'गरीयसी' नामक पत्रिका के सह- सम्पादक अंकुर डेका द्वारा स्मारक पत्रिका 'योग सुगन्धी' का प्रकाशन किया जायेगा। साथ ही दोपहर 1 बजे समापन समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रंगिया के विधायक तथा असम सरकार के सिंचाई व शिक्षा विभाग के राज्यिक मंत्री भवेश कलिता, विशिष्ट अतिथि रंगिया के महकमाधिपति तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी स्वप्निल पाल सहित इस मौके पर निर्दिष्ट वक्ता के रूप में कृष्णकांत हैंडिक राज्यिक मुक्त विश्वविद्यालय, गुवाहाटी के सह-पंजीयक डॉ काश्यप महंतो उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष तथा रंगिया स्वस्ति अस्पताल के प्रबन्ध निदेशक डॉ हितेंद्र कलिता और आयोजन समिति के उपाध्यक्ष डॉ प्रेम किशन शर्मा द्वारा दी गयी है। उल्लेखनीय है कि आज शनिवार, 30 जनवरी को सम्मेलन के तृतीय दिवस पर दरंग के योग गुरु रंगमन रंगदे के नेतृत्व में साधना योग महाविद्यालय के नये और पूर्व छात्र-छात्राओं का प्रीति सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें बहुत से नये और पूर्व शिक्षार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इसके अलावा आयोजन समिति के सचिव तथा योग गुरु योगाचार्य ज्योतिष कलिता के संचालन में अंतरंग चर्चा की गयी। आज सम्मेलन के तृतीय दिवस पर आयोजक समिति के उपाध्यक्ष डॉ ख़बरुद्दीन अहमेद, सचिव योगाचार्य ज्योतिष कलिता सहित समिति के सदस्य अशोका दत्त, दिनेश अगरवाल, पंकज बर्मन, ज्योति प्रकाश कलिता, डॉन डेका, बनानी चौधुरी, भास्कर दीप काश्यप और साधना योग महाविद्यालय के नए और पूर्व छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। मालूम हो कि सम्मेलन के दैनिक कार्यक्रमों में आयोजन समिति की सदस्या उपासना शर्मा का भी पूर्ण सहयोग रहा। आयोजन समिति द्वारा 31 जनवरी को होने वाले सम्मेलन के मुख्य आयोजन के मौके पर सभी के उपस्थिति की कामना की गयी है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें