मिजोरमः भारत-म्यांमार सीमा पर 1.22 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मिजोरमः भारत-म्यांमार सीमा पर 1.22 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार



आइजोल। मिजोरम में भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में असम राइफल्स और सीमा शुल्क विभाग के संयुक्त अभियान के दौरान लगभग 1.22 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की गयी है। मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


असम राइफल्स की 8वीं बटालियन के एक अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को साझा की। उन्होंने बताया कि असम राइफल्स की एक टीम ने सीमा शुल्क अधिकारियों के साथ राज्य के भारत-म्यांमार सीमाई क्षेत्र में सोमवार दोपहर और बीती रात लगभग 09.30 बजे अलग-अलग अभियान चलाया। सोमवार को पहले अभियान में जाखोथर क्षेत्र से 07.08 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी और उसी क्षेत्र में बीती रात लगभग 09:30 बजे 236.05 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।


असम राइफल्स के अधिकारी ने बताया कि दो छापे में बरामद हेरोइन का बाजार मूल्य क्रमश: 26.32 लाख रुपये और 95 लाख रुपये आंका गया है। सीमा शुल्क के अधिकारी हिरासत में लिए गए दोनों तस्करों से पूछताछ करने में जुटे हुए हैं। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें