गुवाहाटी और धुबड़ी के बीच 24 फरवरी से शुरू होगी दैनिक ट्रेन सेवा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी और धुबड़ी के बीच 24 फरवरी से शुरू होगी दैनिक ट्रेन सेवा



गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) द्वारा गुवाहाटी और धुबड़ी  के बीच दैनिक आधार पर एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। स्थानीय रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व में जारी सूचना के तहत इस तरह के अन्य ट्रेनों के अतिरिक्त यह अल्प दूरी की ट्रेन इस महीने से यात्रा शुरू करेगी। 


पूसीरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शुभानन चंदा ने बुधवार को बताया है कि ट्रेन सं. 05812 गुवाहाटी-धुबड़ी एक्सप्रेस स्पेशल गुवाहाटी से 24 फरवरी से प्रतिदिन रात 09.45 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन सुबह 06 बजे धुबरी पहुंचेगी। विपरीत दिशा में ट्रेन सं. 05811 धुबरी-गुवाहाटी एक्सप्रेस स्पेशल धुबड़ी से 25 फरवरी से प्रतिदिन सुबह 07.15 बजे रवाना होगी तथा उसी दिन अपराह्न 03.30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।


यह ट्रेन ग्वालपाड़ा होकर यात्रा करेगी तथा मार्ग में कामाख्या, न्यू बंगाईगांव, कोकराझार, फकीराग्राम जंक्शन, सापटग्राम, टिपकाई, मंगलाझोरा, बासबाड़ी, मोटेरझार, गोलकगंज तथा गौरीपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में ग्यारह साधारण द्वितीय श्रेणी की कोचों के अलावा दो सामान वैन की सुविधा उपलब्ध होगी। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें