अमित नागोरी
गोलाघाट। आज चुनावी प्रचार के अंतिम दिन बोकाखात के बोरजुरी खेल मैदान में आयोजित सभा मे राज्य के कृषि मंत्री और बोकाखात के मित्र जुट अगप-भाजपा उम्मीदवार अतुल बोरा ने बताया कि उनके कार्यकाल में उन्होंने लोगो की सेवा की। बाढ़ के समय भी सरकार और जल सम्पद विभाग के माध्यम से लोगो को सुरक्षा प्रदान करने में हर सम्भव प्रयास किया था। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकाल में एक सिंह के गैंडे की हत्या की संख्या को याद दिलाया। भाजपा ने चाय जनगोष्टी लोगो के लिए सरकार ने क़ई योजनाएं के माध्यम से लाभांवित किया। कोई समय सिर्फ राजा ही था पर अब प्रजा को महत्व दी जाती है और सभी क्षेत्रों में उन्नयन हुआ है चाहे वो स्वास्थ हो या शिक्षा या अन्यान्य विभाग हो। श्री बोरा की माने तो आने वाले 2 वर्षों में बोकाखात में एक उन्नत मानदंड की चिकित्सालय, स्टेडियम, बिहोरा - हाथीखोवा में हाई स्कूल बहुत जल्द सरकार द्वारा बनाकर बोकाखात के लोगो को सौगात दी जाएगी। इसके अलावा पथ निर्माण में भी सरकार का योगदान रहा है। भाजपा - अगप के मित्र जुट उम्मीदवारों को इस बार चुनावो में जीताये और उन्नयन की धारा को बरकार रखने का आह्वान किया। इस बार पुनः भाजपा के नेतृत्व में भाजपा-अगप की मित्र जुट सरकार बनेगी।
इस मौके पर नेडा के आह्वायक डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि वैसे तो आने की कोई जरूरत नही थी पर बोकाखात के लोगो का आशीर्वाद लेना जरूरी है नही तो लगता कि कुछ अधूरा रह गया। डॉ शर्मा ने कहा कि बोकाखात में 16 हज़ार महिलाओं को अरुणोदय मिला है , इस क्षेत्र की जो भी बाकी है सभी क्षेत्र के महिलाओं को उक्क्त योजना दी जाएगी। डॉ शर्मा ने कहा कि अब अरुणोदय योजना की राशि 3000 रुपये महीने कर दिया जाएगा; माइक्रो फाइनेंस के ऋण सरकार भरेगी; महिला गुट के रुपयों में वृद्धि की जाएगी; भाजपा सुता, कम्बल की राजनीति नही करती; जल्द ही 1 लाख सरकारी नॉकरी दी जाएगी, पर नोकरी मिलने के बाद उन्हें अपने माता पिता का देखभाल करना पड़ेगा। जिसे नोकरी नही मिलेगा स्वयं योजना से लाभांवित होंगे। कांग्रेस की गारंटी की कोई वैल्यू नही है क्योंकि कांग्रेस सरकार की ही गारंटी नही है। डॉ शर्मा ने कहा हमारी माता बहने बच्चे पैदा करने की मशीन नही है, अगर अजमल स्वयं खुद के पेट से बच्चे जन्म देते तो उन्हें माता बहनों का दर्द पता चलता। लोक डाउन के विपदा में अगप भाजपा ने लोगो को साथ दिया। अंत मे उन्होंने कहा कि कमल का मतलब हाथी, हाथी का मतलब कमल। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा अगप के कर्मी उपस्थित थे।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें