धुबड़ी में नृत्यांगन की पहल पर बसंत उत्सव-21 का व्यापक आयोजन 28 मार्च को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी में नृत्यांगन की पहल पर बसंत उत्सव-21 का व्यापक आयोजन 28 मार्च को



रविन्द्र तोदी


धुबड़ी। धुबड़ी की सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था नृत्यांगन की पहल पर इस बार भी व्यापक स्तर पर बसंत उत्सव-21का आयोजन किया जा रहा है। रंगों के महापर्व होली त्योहार के अवसर पर लोक कला संस्कृति से परिपूर्ण विशुद्ध रूप से पारंपरिक तरीके से होली उत्सव मनाने के अभिनव संदेश के साथ नृत्यांगन के सदस्य अभी से तैयारियों में जुट गए हैं।आज यहां कालिबाड़ी परिसर में इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का भी आयोजन किया गया। जहां बसंत उत्सव-21 के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। इस संबंध में कार्यक्रम के संयोजक दिपांकर मजुमदार ने बताया कि नृत्यांगन के तत्वावधान में आयोजित यह उत्सव दरअसल कोलकाता के विश्व प्रसिद्ध शांति निकेतन की होली व असम की सत्रिय होली की परंपराओं से प्रेरित है।इसका उद्देश्य रंगों के त्योहार होली जैसे पावन पर्व पर पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव को रोकना है। तथा परंपराओं को लेकर युवा समाज में नई जागृति का सृजन करना है। आगामी 28 मार्च को स्थानिय राजिब गांधी स्मृति उद्यान में नृत्यांगन के तत्वावधान में तथा धुबड़ी की सांस्कृतिक संस्था शिवम कला केंद्र व स्टारस्ट्रकर के सहयोग से इस उत्सव का पालन किया जाएगा। सदस्यों के मुताबिक पिछले साल की तरह इस बार भी अनुशासन का पुरा ध्यान रखा जाएगा। तथा उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए उत्सव में भाग लेने वाले सभी के लिए ड्रैस कोड रखा गया है। इस बार लोक कला, होली के पारंपरिक गीत,व राधा कृष्ण की विशेष थीम के अलावा विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे।साथ ही शहर में बसंत उत्सव पर एक शोभायात्रा भी निकाले जाने की योजना बनाई जा रही है। मालूम हो कि इस बार ऐतिहासिक रामराय कुटी सत्र के थीयो नाम दल व गुवाहाटी इस्कान की टीम भी बसंत उत्सव में शामिल होगी।जो कि आकर्षण का केन्द्र होगा।संस्था ने उत्सव की सफलता के लिए सभी से सहयोग की अपील की है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें