ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी
आम जनता से चुनाव संचालन में सहयोग की मांग
लखीमपुर। लखीमपुर चुनाव अधिकारी एवं जिला उपायुक्त ने आम जनता से सीविजील (c vigil) एप का उपयोग कर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करने और ट्रैक करने का आग्रह किया है ।उल्लेखनीय है कि सीविजील एप भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किया गया एक उपभोक्ता अनुकूल एंड्राइड एप्लीकेशन है जिसे संचालित करना आसान है। विधानसभा / संसदीय चुनाव की अधिसूचना की तारीख के उल्लंघन की रिपोर्ट के लिए इस ऐप का उपयोग किया जाता है ।इस ऐप की विशेषता यह है कि यह केवल लाइक फोटो/ वीडियो और ऐप के भीतर से ऑटो लोकेशन कैप्चर करता है ताकि फ्लाइंग एस्कॉर्ट को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए डिजिटल सबुत मिल सके। उन्होंने कहा है कि शिकायत दर्ज करने से पहले आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधि की केवल एक तस्वीर या 2 मिनट का वीडियो बनाएं और संक्षिप्त में इसका वर्णन कर दें। शिकायत के साथ कैप्चर की गई जानकारी स्वत संबंधित जिला नियंत्रण कक्ष को भेज दी जाती है फलतः फ्लाइंग एस्कॉर्ट को कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर भेज दिया जाता है। सिविल ऑपरेटिव मॉडल सीविजील एप्लीकेशन केवल उन राज्यों की भौगोलिक सीमा के भीतर उपयोग की जा सकेगी जहां निर्वाचन आयोजित किए जाते हैं। लखीमपुर निर्वाचन अधिकारी ने आम जनता से इस ऐप का उपयोग कर लखीमपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में सटीक रूप से चुनाव के संचालन करने में सहयोग देने का आग्रह किया है इसकी जानकारी जिला जनसंयोग अधिकारी ने संवाददाताओं को प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें