गुवाहाटी। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बुधवार को असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास के निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के अवसर पर पटाचारकुची में एक रैली में भाग लेते हुए कहा कि हमारी सरकार ने जो वादे किए, उन्हें पूरा करने के लिए पूरी कोशिश। 2016 में सत्ता में आने के दौरान भाजपा ने राज्य सरकार का नेतृत्व करते हुए सभी के विकास के लिए काम किया।
उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार ने पिछले 05 वर्षों में असम में कांग्रेस सरकार द्वारा छोड़ी गई व अधूरे कार्यों को पूरा कर राज्य की तस्वीर को पूरी तरह से बदल दी है। भाजपा ने समाज के सभी वर्गों के लोगों को गरिमामय जीवन जीने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के कुशासन, भ्रष्टाचार, पक्षपात आदि को समाप्त करने के वादों को भाजपा ने पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि पाटाचारकुची क्षेत्र बौद्धिक रूप से विकसित है। सोनोवाल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे पहले की सरकारों ने चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए वादों को कभी पूरा नहीं किया, जबकि भाजपा सरकार आतंकवाद मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, अवैध प्रवासियों और प्रदूषण मुक्त असम की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने असम को देश का शीर्ष राज्य बनने की दौड़ में शामिल करने के लिए आधार तैयार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि आज सरकारी योजनाओं का लाभ सभी व्यक्ति आसानी से प्राप्त कर पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब लाभार्थी बिचौलियों के बिना सीधे अपने बैंक खातों में सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं और कई मेधावी गरीब युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी दी गई है। इसके लिए अनियमितता और भ्रष्टाचार को सरकारी भर्ती प्रणाली से हटा दिया गया है। सोनोवाल ने लोगों से असम को देश के शीर्ष राज्यों में से एक बनाने के लिए अगले 5 वर्षों के लिए फिर से भाजपा को सत्ता में लाने का आग्रह किया और कहा कि राज्य के युवाओं को वर्तमान सरकार के दौरान उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अध्ययन और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं के प्रति अत्यधिक सम्मान दिखाया है और पिछले पांच वर्षों में प्रमुख समस्याओं के समाधान खोजने के लिए ईमानदारी से काम किया है।
इसके बाद में मुख्यमंत्री ने मोरान विधानसभा, टिंगखांग और सोनारी के तहत खोवांग में सार्वजनिक रैलियों में भी भाग लिया और लोगों से भाजपा उम्मीदवारों का चुनाव करने का आह्वान किया। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें