गुवाहाटी। फैंसी बाजार निवासी पुरुषोत्तम अजीतसरिया का मंगलवार को निधन होने से संपूर्ण समाज में शोक की लहर छा गई ।बुधवार को उनकी अंतिम यात्रा फैंसी बाजार निवास स्थान से भूतनाथ मुक्तिधाम के लिए निकली। उनके पुत्र संजय और सुनील ने उनको मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।कई सामाजिक संस्थाओं ने उनके पंचतत्व में विलीन होने पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिनमें गुवाहाटी गौशाला, अग्रवाल सभा ,मारवाड़ी दातव्य औषधालय, श्री हनुमान जयंती महोत्सव समिति ,मारवाड़ी पंचायती वस्तु भंडार ट्रस्ट गौशाला ,जीएलपी सोशल सर्किल ,लायंस क्लब गुवाहाटी सिटी, श्याम सत्संग मंडल, अग्रवाल सदन ,कामरूप चेंबर ऑफ कॉमर्स, सत्य गुरु दीप आश्रम ,फ्रेंड्स क्लब, पंचायती ठाकुर बाडी, परमार्थ सेवा समिति, कांवड़ संघ, महावीर भक्त मंडल ,पोद्दार मादल भवानी समिति, पूर्वोत्तर राजपूत समिति के अलावा अन्य कई संस्थाओं व व्यक्तिगत रूप से भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गौरतलब है कि स्वर्गीय पुरुषोत्तम अजीतसरिया धार्मिक प्रवृत्ति के समाजसेवी के रूप में पहचाने जाते थे। गुवाहाटी गौशाला को उन्होंने अपनी अमूल्य सेवा देकर गो पालन कार्य में काफी सहयोग दिया था। मारवाड़ी औषधालय में भी वे सक्रिय रूप से जुड़े थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें