नगांव श्री श्याम धाम में तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव आरंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव श्री श्याम धाम में तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव आरंभ



पूजा माहेश्वरी

लंबी निशान यात्रा में दूर दूर तक लहरा रही श्री श्याम पताका 

श्री श्याम प्रभु के शीश का हुआ नगर भ्रमण 

नगांव। नगांव शहर के खुटिकटीया स्थित श्री श्याम धाम में तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव कल से यहां आरंभ हुआ। कल प्रथम दिन के कार्यक्रम में श्री श्याम प्रभु के शीश का नगर भ्रमण करवाया गया। रथ से सज्जित एक जीप में प्रभु के शीश को बैठाया गया। दरबार को आकर्षक रूप से सजाया गया था। साथ ही ढाकापटी स्थिति श्री राणी सती दादी जी मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की तादात में बच्चे,बुढे व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आगे आगे श्री श्याम प्रभु का दरबार चल रहा था पिछे पिछे निशान यात्री । निशान यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि जहां तक नजर जाती, श्री श्याम पताका ही लहरा रही थी। शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए शाम को निशाना यात्रा श्री श्याम धाम पहुंची। मंदिर पंहुचने के बाद आरती हुई और भक्तों ने तन्मयता से हाजरी लगाई। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। निशान यात्रा में शामिल बच्चे ,बुढे व महिलाओं सभी अपने अपने गणावेश में थे। गुवाहाटी से आई महाराज बैंड पार्टी की धुन पर भक्त थिरके नजर आए। उक्त बैंड पार्टी द्वारा की गई रौशनी व्यवस्था भी सराहनीय थी। वृहस्पतिवार को फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन शाम को आरती के पश्चात कोलकाता से आमंत्रित गायक कलाकार अरविंद सहल व गायिका स्वाति अग्रवाल के भजनों का कार्यक्रम व श्री श्याम रसोई से भण्डारे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। समिति के सक्रिय सदस्य आशीष खाखोलिया ने बताया कि तीसरे दिन के कार्यक्रम में प्रातः आरती के बाद श्री श्याम प्रभु की ज्योति प्रज्ज्वलित की जायेगी और विशेष पूजा अर्चना के साथ फाल्गुन महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न होगा। श्री खाखोलिया ने बताया कि प्रभु की ज्योति वृहस्पतिवार को भी प्रज्ज्वलित की जायेगी। श्री श्याम सेवा समिति के एक अन्य सदस्य प्रदीप कुमार जाजोदिया ने बताया कि उक्त तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव कार्यक्रम के बाद 29 मार्च को बाबा संग होली खेलने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।  उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 23 अप्रैल 2018 को श्री श्याम मंदिर की स्थापना के बाद से बाबा के भक्तों में इतनी ज्यादा बढ़ौतरी हो गई है कि राज्य के विभिन्न शहरों से भी भक्तों का  दरबार में तांता लगा रहता है। इस वर्ष पूरे फाल्गुन मास मंदिर में कई कार्यक्रम संपादित हुए और सभी कार्यक्रमों में काफी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें