श्याम जयंती पर श्याम के केसरिया रंग में रंगी गुवाहाटी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्याम जयंती पर श्याम के केसरिया रंग में रंगी गुवाहाटी

 


गुवाहाटी। श्याम जयंती के उपलक्ष में गुवाहाटी छत्रीबाडी स्थित श्याम मंदिर में दो दिवसीय श्याम जयंती का शुभारंभ आज  श्याम निशान शोभायात्रा से प्रारंभ हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित गोपाल शर्मा ने रथ पर विराजमान खाटू नरेश श्याम बाबा के शीश की पूजा अर्चना की। सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाएं केसरिया परिधान करके हाथों में श्याम नाम का केसरिया निशान लेकर श्याम बाबा की जयकारें से नगर को गुंजायमान कर दिया। शोभा यात्रा में सबसे आगे हाथी अपनी मदमस्त चाल में चल रहा था। गणेश रिद्धि सिद्धि की झांकी सहित श्याम बाबा की झांकी स्वरूप रथ लोगों को आकर्षित कर रहा था। निशान शोभायात्रा तीन नंबर रेल गेट, फैंसी बाजार से कमार पट्टी होती हुई एमजी रोड, एमएस रोड, 4 नंबर रेलगेट ,एटी रोड होते हुए  मंदिर प्रांगण में समापन हुई। जहां बाबा की विशेष आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें