योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर लगाया महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की अनदेखी का आरोप - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर लगाया महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की अनदेखी का आरोप



कामरूप। कामरूप (ग्रामीण) जिला के रंगिया में भाजपा उम्मीदवार व असम सरकार के मंत्री भबेश कलिता के समर्थन में बुधवार को अपनी तीसरी चुनावी जनसभा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ योगी ने संबोधित किया। योगी ने अपने संबोधन में ब्रह्मपुत्र, असम की संस्कृति, इतिहास व महापुरुषों  के साथ ही भारत रत्न डॉ भूपेन हजारिका को भी याद किया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।


मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस पर महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि शंकरदेव की जन्मभूमि को घुसपैठियों से भाजपा की सरकार ने मुक्त कराया है। उन्होंने बोडोलैंड के विकास की चर्चा करते हुए कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लुक ईस्ट पॉलिसी को एक्ट ईस्ट पॉलिसी में तब्दील कर विकास की प्रक्रिया को तेज किया है। इससे बोडोलैंड समेत समूचा असम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य को आतंकवाद व उग्रवाद से मुक्त बनाने का कार्य किया है।


उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले छह वर्षों के शासनकाल के दौरान बिना किसी भेदभाव के साथ सभी को सुविधाएं पहुंचायी गयी हैं। सरकार ने किसी भाषा, जाति, धर्म, मजहब, पंथ के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया। जबकि कांग्रेस पार्टी की नीति तुष्टिकरण वाली है। उन्होंने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को एक-एक कर गिनाया।


उन्होंने कहाकि एक ओर प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, सर्वानंद सोनोवाल का नेतृत्व है तो दूसरी ओर कांग्रेस, एआईयूडीएफ व भ्रष्ट लोगों का महागठबंधन है। इसको जनता भली भांति समझ रही है। उन्होंने जनसभा में उपस्थित जनता से भाजपा को फिर से पांच वर्षों के समर्थन देने का आह्वान किया।


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद दिलीप कुमार सैकिया, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, असम सरकार के मंत्री व उम्मीदवार भबेश कलिता, पूर्व सांसद रमन डेका समेत अन्य वरिष्ठ नेता व भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें