अरुणा अग्रवाल
रंगिया। रंगिया में सोमवार को 15 लोगों के शरीर मे कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया। जिसमें रंगिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 7, रंगिया सिविल अस्पताल में 4, बारांगहाटी में 1, बेसिक ट्रेनिंग सेंटर में 1 और भ्राम्यमान कोविड जाँच के दौरान 2 लोग कोविड सकारात्मक पाये गए। वर्तमान आज तक रंगिया में कोविड रोगियों की कुल संख्या 1579 हो गई है। जिसमें कुल 1301 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए है। वहीं कोरोना से अबतक 35 लोगों की मौत हो चुकी है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें