अरुणा अग्रवाल
रंगिया। रंगिया के मोरानजना स्थित सशस्त्र सीमा बल के क्षेत्रक मुख्यालय द्वारा आज “क्षेत्रक मुख्यालय, का 8 वां स्थापना दिवस” कोविड प्रोटोकॉल एवं निर्देशों के तहत मनाया गया। स्थापना दिवस के एक सप्ताह पूर्व से ही वाहिनीं मुख्यालय द्वारा भिन्न-भिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसके अंतर्गत पौधरोपन अभियान के तहत 200 फलदार और अधिक दिर्गावधि वाले पौधे लगाये गये। इस मौके पर विशिष्ट अतिथिगण एवं संदीक्षा परिवार भी सम्मिलित हुए।
स्थापना दिवस के पूर्व मौके पर वाहिनी मुख्यालय द्वारा रस्सा-कस्सी खेल, महिला कार्मिको की 100 मी. दौड़, मेजिकल चेयर, बच्चों की दौड़ आदि विभिन्न प्रतियोगितायें कोरोना महामारी की मौजूदा हालातों और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए दिनांक 21 जून से लेकर 25 जून तक आयोजित किया गया तथा इसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित संजीव शर्मा, महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, गुवाहाटी मुख्य अतिथिगण द्वारा क्षेत्रक मुख्यालय मे कार्यरत अफसरो एवं समस्त बलकार्मिको को शुभकामनाएं दी गयी एवं भविष्य मे निरंतर उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही क्षेत्रक मुख्यालय, प्रांगण मे नवनिर्मित जलपान गृह का शुभारंभ जगदीप पाल सिंह, उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रंगिया एवं डा. चन्दन तालुकदार, CVO (S.G.), संजीव कुमार सिंह, सेकंड-इन-कमांड, शिवजीत सिंह, उप-कमांडेंट (संचार), परवीन सिंह मलारा, सहायक कमांडेंट (सामान्य), राम नारायण विश्वास, सहायक कमांडेंट (सामान्य), नवजीत दास, सहायक अभियंता, अशोक कुमार नाथ, सहायक कमांडेंट (मंत्रालिक) की उपस्थिति मे किया गया, समस्त जवान अब इस सुविधा का लाभ कैम्पस के अंदर ले सकते है I
समापन समारोह जगदीप पाल सिंह, उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रंगिया की अगुवाई में किया गया। अंत मे उप-महानिरीक्षक द्वार “क्षेत्रक मुख्यालय के 8 वें स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर सभी बलकर्मियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाए एवं बधाई दी तथा उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि समस्त बलकर्मी “बल के ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा एवं बंधुत्व के पथ पर चलते हुये बल की गरिमा व विश्वास को अक्षुण्ण बनाये रखेंगे तथा राष्ट्र की सुरक्षा एवं प्रगति मे महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे”।












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें