कोरोना वायरस का लैंबडा वेरियंट चिंता का विषय, देश में नहीं आया कोई मामला - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कोरोना वायरस का लैंबडा वेरियंट चिंता का विषय, देश में नहीं आया कोई मामला

 


नई दिल्ली। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि कोरोना वायरस का सातवां वेरियंट लैंबडा चिंता का विषय है। यह विश्व के 25 देशों में फैल चुका है। भारत में अभी इस वेरियंट का कोई मामला सामने नहीं आया है। केन्द्र सरकार इस वेरियंट को लेकर पूरी तरह अलर्ट पर है।


केरल में जीका वायरस के आए 19 मामले, केन्द्र ने भेजी टीम

शुक्रवार को डॉ. वीके पॉल ने बताया कि केरल में जीका वायरस के कुछ मामले सामने आए हैं। इसको देखते हुए केन्द्र सरकार ने विशेषज्ञों की टीम भेजी है। छह सदस्यीय टीम में सभी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है, जो वहां कि स्थिति का आंकलन करेंगे और इसे रोकने के उपाय करेंगे।


बताते चलें कि केरल में कोरोना वायरस के साथ अब जीका वायरस के 19 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इसको लेकर राज्य सरकार के साथ केन्द्र सरकार भी त्वरित कदम उठा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें