लखीमपुर जिला उपायुक्त का सराहनीय कदम , किया पत्रकार और पुलिस के बीच उत्पन्न मतभेद समाप्त - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर जिला उपायुक्त का सराहनीय कदम , किया पत्रकार और पुलिस के बीच उत्पन्न मतभेद समाप्त

 


ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

घटना लखीमपुर में डीएसपी द्वारा पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार की 

लखीमपुर। आज लखीमपुर जिला उपायुक्त कार्यालय में जिला उपायुक्त  सुमित सत्तवान के कक्ष में डीएसपी (बोर्डर) नंदन शर्मा की मौजूदगी में उत्तर लखीमपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष, सचिव और पूर्वांचल प्रहरी के पत्रकार राजेश राठी के बीच सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। उपायुक्त महोदय ने दोनों पक्षों की बात सुनी और टिप्पणी की कि घटना दुर्भाग्यवश और दुर्भाग्यपूर्ण थी। वहीं डीएसपी शर्मा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उन्हें इस घटना पर  खेद है। चर्चा के अंत में डीएसपी द्वारा इस घटना पर दुख व्यक्त किए जाने के पश्चात नॉर्थ लखीमपुर के क्लब ने  सरकार को जारी द्वारा जारी किए गए समाचार को 1 सप्ताह तक नहीं प्रकाशित करने की अपनी घोषणा को वापस ले लिया और  दोनों पक्ष लखीमपुर की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें