गुवाहाटी। असम में भाजपा के कार्यों से प्रभावित होकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस के काफी संख्या में नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को एक बार फिर से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता गुवाहाटी के हेंगराबारी स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा का दामन थामने वालों में कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता अनिल राजा, पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंकज बरबरा समेत पूरे राज्य के विभिन्न जिलों के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ ही गुवाहाटी के भी काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हैं। भाजपा में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कलिता ने पार्टी में स्वागत करते हुए भाजपा की नीति और आदर्शों पर चलते हुए राज्यवासियों की सेवा करने का आह्वान किया।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा के सांगठनिक महासचिव फणींद्र नाथ शर्मा, सदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक बोलीन चेतिया, प्रदेश सचिव किशोर उपाध्याय, वेणुधर नाथ, गुवाहाटी महानगर जिला अध्यक्ष मृगेन शरणनीया के साथ ही अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें